26 अगस्त 2014 - 18:16
ईरान ने दी लीबिया में विदेशी हस्तक्षेप पर कड़ी प्रतिक्रिया।

ईरान ने लीबिया में हर प्रकार के विदेशी हस्तक्षेप और बल प्रयोग का विरोध किया है।

अबनाः विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मर्ज़िया अफ़ख़म ने मंगलवार को लीबिया के हालात के बारे में इरना से बातचीत में, इस देश में आम लोगों की जान के ख़तरे में पड़ने और हिंसा व झड़प बढ़ने पर चिंता जतायी। उन्होंने लीबियाई जनता द्वारा अपने भविष्य के निर्धारण के महत्त्व पर बल देते हुए कहा कि लीबिया में हर प्रकार के विदेशी हस्तक्षेप और बल प्रयोग का ईरान विरोधी है।
ईरानी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने लीबिया में संघर्षरत पक्षों से संयम बरतने और बातचीत द्वारा मामले को हल करने की अपील की। हालिया हफ़्तों में लीबिया में सत्ता के लिए जारी खींचतान के बीच झड़पें तेज़ हुयीं हैं और इस विषय ने इलाक़ाई एवं पड़ोसी देशों को चिंतित कर दिया है।